फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA disputed statement on country's first PM

भाजपा विधायक का देश के पहले पीएम पर विवादित बयान, कहा- यह नेहरू का नहीं मोदी का भारत है 

Fri, 19 Jun 2020 03:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA disputed statement on country's first PM
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि चीन इस भ्रम में न रहे कि भारत 1962 वाला है। यह आधुनिक भारत 2020 का है। हमारे सैनिकों का मनोबल इतना ऊंचा है कि हमारे एक सैनिक 20-20 चीनी सैनिकों पर भारी पड़ेंगे। यह नेहरू का भारत नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी जैसे साधक व लौह पुरुष का देश है। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के ही नहीं पूरी दुनिया के नेता हैं।

विज्ञापन


विश्व के देशों में उनका सम्मान चीन को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए हमेशा वह भारत को परेशान करने के जुगत में लगा रहता है। अगर इस बार चीन ने भारत के साथ लड़ाई की तो चीन के कई टुकड़े होंगे। हमारी सरकार ने सेना को पूरी छूट दे रखी है। इसका उदाहरण एलएसी पर हुई घटना है। जिसमें पूर्व नियोजित ढंग से चीन ने धोखे से हमला कर हमारे वीर सैनिकों को मार दिया। किंतु मरते-मरते हमारे बहादुर सैनिकों ने 43 चीनी सैनिकों को मौत का घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि जल्द ही गुलाम कश्मीर भारत का अंग होगा। चीन चाहकर भी पाकिस्तान को बचा नहीं  पाएगा। हमारे नेता और हमारी फौज दोनों इसके लिए मन बना चुकी हैं। नेपाल के नए नक्शे के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि नेपाल के कम्युनिस्ट प्रधानमंत्री की स्थिति कुकुरमुत्ते जैसी है। उसके लिए फौज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे देश के होमगार्ड व पीआरडी के जवान ही उसके लिए काफी हैं। कहा कि नेपाल के साथ हमारे सदियों से सामाजिक सरोकार रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर में है। नेपाली लोग भारत को बड़े भाई के रूप में मानते हैं, जानते हैं। अयोध्या से,काशी से,सोमनाथ से अगर नेपाल के लोगों को वहां की नास्तिक सरकार ने अलग किया तो वहां गृहयुद्ध हो जाएगा, क्योंकि नेपाल की जनता चाहती है कि भारत के साथ उनके संबंध बेहतर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed