फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Birth full in all trains from Dussehra to Chhath Puja

दशहरा से छठ पूजा तक सभी ट्रेनों में बर्थ फुल

Sat, 03 Sep 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Birth full in all trains from Dussehra to Chhath Puja
बैरिया। अक्तूबर में दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा का त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में परदेसी अगर अपने गांव पहुंचना चाहते हैं तो सचेत हो जाएं। कारण मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली से बलिया- सुरेमनपुर-छपरा पहुंचने वाली विभिन्न ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी तक का बर्थ वेटिंग लिस्ट दिखा रहा है। कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी का बर्थ रिग्रेट यानी कोई बर्थ नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि एक से पांच अक्तूबर तक दुर्गापूजा, 24 अक्तूबर को दीपावली है। बलिया और बिहार राज्य के लिए महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा 28 अक्तूबर को नहाय खाय से शुरू हो रहा है जबकि 30 अक्तूबर को संध्या अर्घ्य और 31 अक्तूबर को सूर्योदय अर्घ्य है। ऐसे में दुर्गापूजा पर प्रवासी गांव पहुंचने में कोई खास रुचि तो नहीं लेते हैं लेकिन दीपावली और छठ पर्व पर अपने घर जरूर पहुंचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में बर्थ न मिलने की वजह से इन प्रवासियों के सपनों पर पानी फिर सकता है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर जाने वाली 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस की बात करें तो सात अक्तूबर से पूरे माह स्लीपर में 65 से अधिक वेटिंग, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित श्रेणी में 27 से लेकर 65 वेटिंग, वहीं द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित श्रेणी में 65 वेटिंग बता रहा है। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस में 20 अक्तूबर से स्लीपर में 224 से अधिक वेटिंग दिखा रहा है। थर्ड एसी में 92 से अधिक वेटिंग, वहीं सेकंड एसी में रिग्रेट यानी कोई बर्थ नहीं दिखा रहा है। 14524 डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस लुधियाना से छपरा जाती है। इसमें स्लीपर में 153 से अधिक, थर्ड एसी में 45 से अधिक वेटिंग दिखा रहा है। वहीं, लुधियाना से छपरा जाने वाली 14650 डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस में भी पूरे अक्तूबर में वेटिंग 36 से अधिक, थर्ड एसी में 22 से अधिक, 15160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस, 15232 डाउन गोदिया एक्सप्रेस में भी 14 अक्तूबर से स्लीपर में 50 से अधिक वेटिंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से बलिया-सुरेमनपुर-छपरा को जाने वाली 20506 डाउन राजधानी एक्सप्रेस में भी बर्थ मिलना नामुमकिन है। कारण अभी से ही थर्ड एसी में 25 वेटिंग से अधिक दिखा रहा है। यही स्थिति सद्भावना एक्सप्रेस की है जबकि 15716 डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस में भी सभी श्रेणी के बर्थ 96 से अधिक दिखा रहा है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की भी स्थिति वही है, बर्थ मिलना नामुमकिन है। सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में भी बर्थ मिलना नामुमकिन है। ऐसे में प्रवासियों के सामने दीपावली और छठ पर्व पर अपने गांव पहुंचना कठिन दिख रहा है।
विज्ञापन

सुरेमनपुर, वाणिज्य अधीक्षक, कमलेश मीणाने बताया कि अक्तूबर में ही दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पूजा का त्योहार पड़ रहा है। ऐसे में डाउन में आने वाली ट्रेनों में बर्थ मिलना काफी कठिन है। जिन्हें दीपावली और छठ पर्व पर घर आना है, अभी से ट्रेनों में सर्च करें। अगर किसी ट्रेन में बर्थ मिलने की संभावना दिख रही है तो समय रहते बर्थ आरक्षित करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed