फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider Halwai dies after being hit by an unknown vehicle

Ballia News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत

Fri, 05 Jun 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Halwai dies after being hit by an unknown vehicle
सड़क हादसे में मृतक रसड़ा कस्बा के प्यारेलाल चौराहा निवासी सूर्य प्रकाश मोदनवाल उर्फ काजू। फाइल - फोटो : कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत सहायक।
रसड़ा। नगर क्षेत्र में रोडवेज के समीप बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सूर्य प्रकाश मोदनवाल (35) निवासी प्यारेलाल चौराहा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूर्य प्रकाश मोदनवाल पेशे से हलवाई थे। बुधवार की देर रात वह नगरा क्षेत्र में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रोडवेज के समीप पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि सूर्य प्रकाश सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां दुर्गावती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार सूर्य प्रकाश मोदनवाल दो भाइयों में सबसे छोटे तथा छह भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर थे। वह अविवाहित थे और अपने व्यवहार तथा कार्यकुशलता के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed