फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider dies due to collision with Bolero

Ballia News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 06 Jan 2024 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with Bolero
थाना क्षेत्र के भड़ीकरा चट्टी के समीप शनिवार की सुबह बाइक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 65 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी इंद्रदेव राजभर (65) अपने नाती के साथ शनिवार की सुबह पुरुषोत्तम पट्टी गांव से बाइक से अपने गांव डिहवा जा रहे थे। अभी वह भड़ीकरा चट्टी के समीप पहुंचे थे कि नगरा के तरफ से आ रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। इस पर सवार इंद्रदेव राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इंद्रदेव राजभर के परिवार पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। इंद्रदेव राजभर की पत्नी झुनिया देवी पुरुषोत्तमपट्टी गांव में अपनी बड़ी पुत्री कंचन के यहां ही रहती थीं। शुक्रवार की सुबह झुनिया देवी की मौत हो गई थी। उनका दाह संस्कार करने के लिए इंद्रदेव राजभर पुरुषोत्तम पट्टी गए थे। दाह संस्कार करने के दूसरे दिन ही सड़क दुर्घटना में वह भी काल के गाल में समा गए। इंद्रदेव की दो बेटी व एक पुत्र है। उनका पुत्र शेषनाथ इंदौर मध्य प्रदेश में मजदूरी करता है। दो दिन के अंदर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत में पूरे गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed