फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike crashes while fleeing after a brawl in a wedding procession, young man dies

Ballia News: बरात में मारपीट के बाद भागते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Thu, 12 Feb 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes while fleeing after a brawl in a wedding procession, young man dies
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र जयनगर (पर्वतपुर) गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद बाइक से भाग रहे तीन बरातियों की बाइक हादसे का शिकायत हो गई। सवार सत्येंद्र की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नवानगर के चाड़ी ग्राम से छांगुर राजभर के घर से बरात जयनगर निवासी गणेश राजभर के घर गई थी। देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बराती पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान खुद को असुरक्षित देख कर तेलमा (बेल्थरारोड) निवासी सत्येंद्र राजभर अपने दो साथियों शैलेश राजभर और नितिन निवासी चाड़ी के साथ बाइक से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ताहिरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सत्येंद्र की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। शैलेश व नितिन को हादसे में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद साथियों ने लहूलुहान स्थिति में सत्येंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मारपीट के मामले में जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरवालों की तहरीर देने के बाद प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed