फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bihar ke niwasi UP me karenge matdan

बिहार के निवासी यूपी में करेंगे मतदान

Tue, 10 Jan 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 10 Jan 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
bihar ke niwasi UP me karenge matdan
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
अगर जल्द ही मतदाता सूची दुरुस्त नहीं की गई तो इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में बिहार के बाशिंदे भी मतदान करेंगे। मूलरूप से यूपी के रहने वाले ये लोग वर्तमान में समय बिहार के निवासी बन चुके हैं। मामला बैरिया तहसील के गोपालनगर गांव में सामने आया है, जहां के दर्जनों परिवार करीब एक दशक पूर्व घाघरा नदी के कटान से बेघर होने के बाद नदी पार बिहार के सारण जिला अंतर्गत डुमायीगढ़ और फुलवरिया में जाकर बस गए, लेकिन उनका नाम अभी भी बैरिया की मतदाता सूची में चल रहा है।
विज्ञापन



ऐसे लोगों की संख्या सौ के करीब है। यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, बावजूद उनका नाम यहां की मतदाता सूची में चल रहा है। ऐसे में ये लोग यहां आकर मतदान कर सकते हैं। करीब एक दशक पूर्व घाघरा नदी के कटान में गोपालनगर के कई घर विलीन हो गए।
विज्ञापन



बेघर होने के बाद यहां के लोग नदी उस पार बिहार के सारण जिला अंतर्गत डुमायीगढ़ व फुलवरिया गांव में जाकर बस गए। एक दशक से ऊपर समय से यह बिहार के बाशिंदे बन चुके हैं और वहां का मतदाता पहचान पत्र भी उन्हें जारी किया जा चुका है, जिस कारण इन्हें बिहार सरकार की सारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। लेकिन इनकीखेती उतर प्रदेश के गोपालनगर इलाके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही अन्य छोटा-मोटा कारोबार भी यूपी में होता है। यह मामला करीब पांच वर्ष पहले भी प्रकाश में आया था। बावजूद आज तक मतदाता सूची को दुरुस्त नहीं किया गया। जिन लोगों का नाम मतदाता गोपालनगर के मतदाता सूची में है, उनमें गोपाल पुत्र रामनंद, प्रभु पुत्र जनक, परमात्मा पुत्र बैजनाथ, संजय पुत्र वशिष्ठ, रमेश पुत्र राजनारायण, मधुसूदन आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed