फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bidesiya is live on stage

मंच पर जीवंत हुआ बिदेसिया

Fri, 19 Dec 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 19 Dec 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bidesiya is live on stage
संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में
विज्ञापन
गुरुवार की रात बलिया नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया।

 इसमें महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती एवं जनवादी शायर अदम गोंडवी की पुण्यतिथि पर भृगु आश्रम स्थित नारायणी टाकीज में नाटकों का मंचन किया गया। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने बिदेसिया एवं वजूद नाटक की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संकल्प साहित्य के कलाकारों ने बिदेसिया नाटक की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

बटोही की भूमिका में आनंद कुमार चौहान, प्यारी सुंदरी की भूमिका में स्मृति निधि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

वहीं समीर ने बिदेसिया की भूमिका में भावपूर्ण प्रस्तुति की। इसके अलावा आयुष कुमार, अमीषा गुप्ता, चंद्रन गुप्ता, साहिल गुप्ता, चंदन भारद्वाज, अरविंद, हिमांशु सोनी, काजल, दामिनी आदि कलाकाराें को भी खूब सराहना मिली।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कलाकाराें ने अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।         वजूद नाटक का  मंचन निर्देशक कविता सिंह चौहान के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। जबकि विदेशिया नाटक आशीष त्रिवेदी व शैलेंद्र मिश्र के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed