फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bhumi pujan of three parks

नपा अध्यक्ष ने तीन पार्को का किया भूमिपूजन

Sun, 23 Feb 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bhumi pujan of three parks
नगर के आवास विकास कालोनी में अमृत योजना के तहत तीन पार्को का भूमि पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष अज? - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी के वार्ड नंबर सात में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी के सुंदरीकरण के तहत तीन पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें रामकृष्ण यादव पार्क, शारदाकुंज पार्क तथा बलिराम श्रीवास्तव के नाम पर पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण कार्य जून माह तक पूरा करा दिया जाएगा। कहा कि पार्कों कर निर्माण हो जाने से कॉलोनीवासियों के साथ ही अन्य लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस पार्क के निर्माण हो जाने के चलते कालोनी के बच्चों को खेलने का एक पर्याप्त स्थान भी मिल जाएगा तथा महिलाओं एवं बुजुर्गो को अब टहलने के सड़कों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर अमृत योजना के सूर्यप्रकाश यादव, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, अमित दूबे, विनोद सिंह, लड्डू सिंह, रमाशंकर सिंह, अशोक त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed