{"_id":"6425d21eb7d30b255f003be8","slug":"bhrigu-city-became-ramnavmi-ramamay-flood-of-faith-in-temples-ballia-news-c-20-1-129993-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रामनवमी राममय हुई भृगु नगरी, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रामनवमी राममय हुई भृगु नगरी, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भृगु नगरी राममय हो गई। इस अवसर पर शहर समेत ग्रामीण अंचलों में कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हर कोई राममय हो गया। सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इसके अलावा, नवरात्र के नौवे दिन देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं भारी भीड़ रही। भक्त मां के नौवें स्वरुप के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से ही कतारबद्ध दिखें। लोगों ने मां का दर्शन कर अपने परिजनों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व, बुधवार/बुहस्पतिवार की रात में लोगों ने घरों में महानिशा की पूजा की। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में महिलाओं रात में देवी गीत गाकर घरों में देवी की स्तुति की।
इसके अलावा, पचरूखा गायघाट स्थित मां पचरूखा देवी के मंदिर प्रांगण में रामनवमी मेला में माता के दर्शन पूजन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा-घाघरा के तटवर्ती दर्जनों ग्राम पंचायतों के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रात: से ही माता का दर्शन पूजन के साथ अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के सदस्य और पुलिस प्रशासन के लोग भक्तों को दर्शन पूजन में लगातार सहयोग करते रहे। इसके अलावा बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित मां भगवती मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर विशाल मेला लगा। इसमें कीर्तन मंडली की ओर से चैता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मेला में माता का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इसके पूर्व देवी मंदिर में सुबह से ही दर्शनाथियों का तांता लगा रहा। लोगों ने मां का दर्शन कर परिवार के लिए मंगल कामना की।
गंगा स्नान के लिए लगी भीड़
वासंतिक नवरात्र के नवमी के दिन गंगा स्नान एवं टोंस नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं मां मंगला भवानी मंदिर पर भक्तों की लाइन लगी रही। उजियार गंगा तट पर स्थित आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान के बीच दर्शन पूजन किया गया।
सुरही गांव में स्थित नव दुर्गा मंदिर पर हवन पूजन एवं कन्या पूजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नरहीं गांव मां विंध्यवासिनी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही हवन पूजन के बाद कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।