फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhojpuri is resonating voice all night

पूरी रात गूंजती रही भोजपुरी स्वर लहरियां

Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri is resonating voice all night

विज्ञापन
 राजा सुरथ सुरहा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात चौथा सुरहा महोत्सव बांसडीह रोड रेलवे क्रासिंग के समीप आयोजित किया गया।

जिसमें भोजपुरी के स्टार गायकों के साथ ही नवोदित कलाकारों ने भी अपने गीत की प्रस्तुति कर लोगों को खूब रिझाया। इस दौरान पूरी रात भोजपुरी गीत संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/ जिला युवा कल्याण अधिकारी देवीदत्त सिंह एवं समाजसेवी संजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नवोदित कलाकार मार्कंडेय तिवारी, शुगन लाल यादव एवं सुनील कुमार ने भक्ति गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद भोजपुरी कलाकार बंटी वर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लगउवे रतिया हरका, बिगाइल पायल फरका बलमुआ हो..गीत प्रस्तुत कर समाज में बढ़ती कुरीतियों पर प्रहार किया।

इसीक्रम में भोजपुरी कलाकार कन्हैया हरिपुरी ने गाजीपुर में लहंगा लूटल, ताजपुर डेहमा चुनरी...गीत गाकर समा बांध दिया। जिले की नवोदित गायिका सुनीता पाठक ने चैता गीत

सईया भइले मोर पलटनिया...गाकर चैत माह का याद दिलाया। भोजपुरी कलाकार हरिनारायण ने बानी रउवा देवता समान, राजा सुरथ जी..गीत गाकर राजा सुरथ के जीवन पर प्रकाश डाला।

भोजपुरी कलाकार श्रीपाल प्रभाकर ने हमरा के सइया भोजपुरी चाही...गीत गाकर वाहवाही लूटी। वहीं नवोदित कलाकार गाजीपुर से पधारी नवोदित कलाकार दिव्या दुलारी एवं साधना पांडेय ने दहेज गीत गाकर दहेज लोभियों पर प्रहार किया।

तत्पश्चात नवोदित कलाकार मोहन पांडेय, शमीम आलम, विनोद यादव, सत्यम श्रीवास्तव, विदेशी यादव आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत कर रातभर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को राजा सुरथ सुरहा विकास सेवा समिति के प्रबंधक श्याम प्रकाश शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

 इस मौके पर दुबहर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, कैमुद्दीन अंसारी, गणेश पांडेय, डा. अमलदार नीहार, सुदामा यादव, शैलेश यादव, आनंद स्वरूप शुक्ला, हंस कुमार, राजेश गुप्ता,


 रवि यादव, शिवकुमार, सरोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार ने किया। इस दौरान सुरहा महोत्सव में जादूगर एवं बलिया के मूल निवासी ओपी शर्मा ने करीब आधे घंटे तक दर्शकाें को एक से बढ़कर एक जादू दिखाया और खूब गुदगुदाया। दर्शकों ने जादूगरी का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed