बलिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सोहांव ब्लॉक के उजियार गांव में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कब्बड्डी, गोला फेंक, दौड़ आदि खेल हुए। इन खेलों में 15 से 29 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि सोहांव ब्लॉक के बीडीओ आनंद चौरसिया ने खेल शुभारंभ किया।
कब्बड्डी में भरौली ने पिपरा को 37-34 से हराया। फुटबाल में पिपरा ने भरौली को 3-2 से हराया। बालीवाल में सोहांव ने भरौली को 4 प्वाइंट से हराकर विजेता रहा। 7 किलो गोला फेंक में अरविंद राय प्रथम 36.8, द्वितीय विवेक राय 34.2, तृतीय सुमित देव 32.1 फीट रहे। विजेता टीम और खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। रेफरी की भूमिका में रामजी राय रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान कामता राय, विमलेश राय, हरेराम राय, गोपाल राय, अतुल राय, नितिन राय, चन्द्रमणि राय, शिवजी, विकल्प राय अभिलाष राय, कृष्णा पाण्डेय आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक राय के नेतृत्व में हुआ।