फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhadohi's youth dies in road accident, two teenagers are serious

सड़क हादसे में भदोही के युवक की मौत, दो किशोर गंभीर

Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's youth dies in road accident, two teenagers are serious
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के होलपुर निवासी प्रकाश चंद्र (30) पुत्र शीतल नरही थाना क्षेत्र में किसी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी के समीप जीप की चपेट में आने से बकुल्हा (नई बस्ती) निवासी आकाश यादव (12) पुत्र हरेराम यादव तथा लोकधाम (ठेकहा ) निवासी अनुराग बिंद (13) पुत्र राकेश बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों घायल किशोर एक बाइक से किसी कार्य से शिवन टोला चट्टी गए हुए थे, वहीं से वापस लौट रहे थे कि चांददीयर पुलिस चौकी के समीप सिताबदियारा से बैरिया को जा रही जीप ने टक्कर मार दिया। चालक जीप लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed