फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bengal police recovered the girl

Ballia News: बंगाल पुलिस ने लड़की को किया बरामद

Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bengal police recovered the girl
सिकंदरपुर। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह के सहयोग से पश्चिम बंगाल पुलिस ने 24 परगना जिले से गुमशुदा लड़की को बरामद किया।
विज्ञापन

दो माह पहले पश्चिम बंगाल के थाना कुलपी जिला 24 परगना के रामेशरपुर महेश्तला के हनन सरदार ने थाना में अपने पुत्री मदीना खातून की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस को सर्विलांस के द्वारा पता चला कि कि डीजे चलाने वाले के यहां डांस प्रोग्राम में भाग लेती है। इसका पता सिकंदरपुर के मैनापुर मोहल्ले में चला।
जब पुलिस वहां पहुंची तो संचालक फरार हो गया लेकिन दबिश के बाद वहां पर तीन लोग पकड़े गए। बताया कि वे लोग लड़की को डांस प्रोग्राम में ले जाने का काम कर रहे थे। लड़की के पिता ने लड़की को बेचने का आरोप लगाया था। आरोपियों में संतोषपुर महेश्तला कोलकाता निवासी दो किशोर व सलमान हाशमी पुत्र अदालत हाशमी बभनी छपरा जिला देवरिया निवासी हैं। 24 परगना की पुलिस लड़की को कोर्ट में पेशी के बाद साथ ले गई।
विज्ञापन

किशोरी के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज: बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र एक गांव से मंगलवार को एक किशोरी लापता हो गई। खोजबीन के बाद बुधवार को उसकी मां ने थाने में तहरीर एक युवक पर उसकी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के घरवालों पर भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार को घर से लापता हो गई। इसके बाद घरवालों ने पूरी रात संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की।
बुधवार को किशोरी की मां थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर एक युवक और उसके माता-पिता व भाई पर अपहरण का आरोप लगाया। बताया कि युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed