फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bash fog , subsided speed

कोहरे की मार, थम गई रफ्तार

Thu, 08 Jan 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 08 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bash fog , subsided speed
कोहरा पड़ने से रेल और यातायात बाधित हो गया है। लोग निर्धारित समय से अपने मंजिल को पहुंच नहीं पा रहे हैं। घने कोहरे के बीच लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


गुरुवार को भोर में घने कोहरे और गलन की वजह से सुबह से लोग घरों में दुबके रहे। आलम यह रहा कि सड़क से लेकर रेल यातायात भी बाधित रहा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 गुरुवार को दोपहर बाद भगवान भास्कर का दर्शन होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जबकि पछुआ हवा के चलते ठंड से लोग बेहाल रहे। मौसम के बदलते मिजाज से कभी कोहरा तो कभी सर्द हवाओं से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियाें का भी जीना दूभर हो गया है। दोपहर में भगवान भाष्कर का दीदार हुआ तो लोगों ने राहत महसूस किया। सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।


वहीं, ट्रेनें भी विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंची। ठंड की वजह से सबसे दयनीय स्थिति स्टेशन परिसर और उसके आसपास खानाबदोश जिंदगी जीने वालाें की है। जो मात्र एक कंबल के सहारे जैसे-तैसे रहने को विवश है। फिर भी जिला प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed