फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baratis were beaten up for dancing and singing, the procession returned

Ballia News: नाच-गाने को लेकर बरातियों की पिटाई, बैरंग लौटी बारात

Tue, 09 May 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baratis were beaten up for dancing and singing, the procession returned
हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक परिवार की बरात रविवार को बांसडीह में गई थी। द्वारपूजा के दौरान नाच-गाने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद बरात बिना विवाह के बैरंग लौट आई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सोमवार को मान मनौव्वल के बाद मंदिर में शादी कराई गई। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात रविवार को बांसडीह पहुंची। जनवासे में लड़की के पिता समेत ग्रामीणों ने बरातियों का स्वागत कर दरवाजे पर बुलाया। यहां द्वारपूजा शुरु हो गई। इस दौरान ज्यादातर बराती नाश्ता करने में जुट गए। वहीं कुछ लोग द्वारपूजा देखने लगे। बैंड पार्टी के साथ हो रहे नाच-गाने में बरात के युवकों की एक स्थानीय युवक से बहस के बाद हाथापाई हो गई। बाद में मारपीट होने लगी। इसके बाद भी युवक शांत नहीं हुए। उन्होंने लड़की के घर का रुख किया और वहां रुके दूल्हे के सगे संबंधियों की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले भागने लगे। युवकों ने दूल्हे के चाचा, चचरे भाइयों को पीट कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लाया गया। उन्हें गंभीर हालत में बलिया रेफर कर दिया गया। उधर, आधी रात को दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के आठ युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नाराज बाराती बिना शादी के ही वापस लौट गए।उधर, मान मनौवल के बाद सोमवार को फिर से बरात गई और मंदिर में शादी रचाई गई। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed