फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bansdih will now power up to twenty hours

अब बांसडीह को बीस घंटे मिलेगी बिजली

Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
  विद्युत उपकेंद्र बांसडीह के अलावा क्षेत्र को जल्द ही एक नया विद्युत उपकेंद्र मिलने वाला है। इसका निर्माण कार्य अब अपने अंतिम दौर में है। विद्युत उपकेंद्र के तैयार  होते ही तहसील सहित कसबे को 20 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए शासन ने  निर्देश जारी कर दिया है। बिजली के लिए बिलबिला रहे लोगों में शासन के इस फरमान से खुशी है।
विज्ञापन



बांसडीह तहसील और कसबा में विद्युत आपूर्ति 20 घंटा  करने के लिए शासन ने फरमान जारी किया है। शासन के फरमान को पूरा करने के  लिए विभाग बांसडीह में बन रहे नये विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य को तेज कर दिया है। जल्द ही यह विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। इस नए विद्युत उपकेंद्र में सीधे दीघार स्थित विद्युत प्लांट से 33 हजार वोल्ट  की सप्लाई दी जायेगी। यहां चार फीडर 11-11 हजार वोल्ट का लगाए जा रहे हैं।  जिसमें से एक फीडर दीघार से आने वाले विद्युत आपूर्ति के लिए, दूसरा फीडर केवल सरकारी संस्थानों और तीसरा फीडर कसबे के लिए लगाया गया है। वहीं  चौथा फीडर अतिरिक्त इमरजेंसी के लिए रखा जाएगा। अलग-अलग फीडरों की संख्या बढ़ने से उपकेंद्र पर लोड भी कम पड़ेगा। जिससे क्षेत्र के शासन के मंशा के  मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। सब कुछ ठीक रहा तो तहसील के साथ ही  कसबे के लोगों को जल्द ही 20 घंटे बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed