फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Banner-posters removed from city to rural areas

नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हटवाए गए बैनर-पोस्टर

Sat, 08 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Banner-posters removed from city to rural areas
सिकंदरपुर कस्बा स्थित बस स्टेशन चौराहा पर लगे होर्डिंग को हटाते नगर पंचायत कर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता लागू होने के बाद शहर के साथ ही विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाई गई राजनीतिक होर्डिंग्स और बैनरों की तरफ भी प्रशासन का ध्यान गया। प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतर गया और आचार संहिता के पालन कराने के लिए इन्हें उतारना शुरू करा दिया।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होते ही नगर के प्रमुख स्थानों कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड, कदम चौराहा आदि स्थानों पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस व नगर पालिका की टीम ने लगे बैनर, पोस्टर आदि को हटवाया। प्रशासनिक अमला ने आम लोगों से आचार संहिता लागू होने की बात बताते हुए नियमों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिना मॉस्क के किसी भी सभा आदि में जाने से बचने को कहा।
विज्ञापन

बेल्थरारोड प्रशासन द्वारा नगर एवं क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और चट्टी- चौराहों पर लगे पोस्टर, बैनर समेत राजनीतिक दलों के प्रचार सामग्रियों को हटवाया। प्रशासन द्वारा देर शाम तक चट्टी- चौराहों से बैनर आदि हटाने का क्रम जारी रहा। प्रशासन ने डाक बंगला- मालगोदाम रोड, रेलवे चौराहा, सोनाडीह ढाला, मधुबन ढाला, बस स्टैंड, त्रिमुहानी आदि विभिन्न स्थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के चट्टी चौराहों से बैनर हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा पर लगे पोस्टर, बैनर को नगर पंचायत कर्मचारियों के सहयोग से हटा दिया गया वहीं क्षेत्र के करमौता, नवरतनपुर, नवानगर, मालदा, बंसी बाजार, पन्दह, बहेरी आदि चट्टी चौराहों पर लगे बैनर पोस्टर को प्रशासन ने हटवाया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी सिकंदरपुर मुरारी मिश्रा, चौकी प्रभारी मालदा देवेंद्र नाथ दुबे आदि रहे।

हल्दी में शनिवार की शाम हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस ने हल्दी, रामगढ, गायघाट, सोनवानी, सीताकुंड, रेपुरा,नीरुपुर आदि चट्टी चौराहों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर व पोस्टरों को हटवा दिया। रेवती। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के तुरन्त बाद शासन-प्रशासन के लोग नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगाए गए पोस्टर, बैनर, कटाउट को उतारने में लग गए। अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों की टीम एवं एसआई चन्द्रशेखर सिंह तथा सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय बस स्टैंड, बाजार, बीज गोदाम आदि स्थानों पर लगे राजनीतिक के बैनर, होर्डिंग, कटाउट आदि को स्काई लिफ्ट मशीन तथा अन्य औजारों की सहायता से उतार कर नगर पंचायत कार्यालय तथा थाना पर भेजवाया गया। नगर पंचायत टीम में राधेश्याम वर्मा, मो.वसीम, गणेश रावत, धर्मेन्द्र कुमार के अलावा पुलिस टीम में विपिन सिंह, राघवेन्द्र वर्मा, जितेंद्र यादव, सौरभ सिंह, सरोज, बलवन्त कुमार आदि रहे।

रेवती कस्बा में लगे होर्डिंग को हटवाते नगर पंचायत के कर्मचारी।

रेवती कस्बा में लगे होर्डिंग को हटवाते नगर पंचायत के कर्मचारी।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed