फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bank deposits rose onions and lentils

प्याज और दाल जमा करने पहुंचे बैंक

Thu, 27 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 27 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bank deposits rose onions and lentils
प्याज और दाल के मूल्य में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर पहुंच गए। महंगाई के विरोध में सांकेतिक रूप से प्याज और अरहर दाल जमा करने बैंक के कैश काउंटर पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल संदीप कुमार सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार उन्हें समझाकर वापस लौटाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैनेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पीएनबी की मुख्य शाखा पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर से पूछा कि जब आप मोदी के आदेश पर जनधन में खाता खोल सकते हैं। 12 रुपये और 330 रुपये में बीमा कर सकते हैं तो महंगाई से त्रस्त जनता का प्याज और अरहर दाल भी जमा कर सकते हैं। इस पर प्रबंधक द्वारा पुलिस प्रशासन को बुलाकर कार्यकर्ताओं को बैंक से बाहर जाने का दबाव बनाया लेकिन कार्यकर्ता मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सब पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं। जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता से झूठ बोलकर अच्छे दिनों का वादा कर भारी जनमत प्राप्त कर सरकार बनाई लेकिन अच्छे दिनों की चाह में लोग आंसू बहा रहे हैं। चुनाव में बड़े-बड़े वादे और महंगाई के संदर्भ में नारे लगाने वाली पार्टी आज चुप्पी साधे है। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि बहुत हुई महंगाई की मार, कुछ तो शर्म करो मोदी सरकार। इस मौके पर मुन्ना उपाध्याय, रंजीव श्रीवआस्तव, सागर सिंह, शिव प्रताप ओझा, अशोक सिंह, अनुज अग्रहरि, हरिश कुमार, अजय मिश्र, फूलबदन तिवारी, पवन तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed