{"_id":"5854190f4f1c1b310e649d0f","slug":"bank-closed-citing-insecurity","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षा का हवाला दे बंद किया बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षा का हवाला दे बंद किया बैंक
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा स्थित एटीएम पर लगी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इब्राहिमपट्टी।
भारतीय स्टेट बैंक की कसेसर बाजार स्थित कसौंडर शाखा पर दूसरे दिन भी पैसा नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक के सामने ही नगरा भीमपुरा मार्ग को जामकर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक का पुतला फूंककर नारेबाजी भी की। सड़क जाम कर रहे उपभोक्ताओं ने बैंक का लेन-देन का रिकार्ड जांच कराने की मांग की। सूचना पर पहुंचे विधायक गोरख पासवान को भी महिलाओं ने तक घेरे रखा और उन्हें अपनी समस्याएं सुनाईं। इस दौरान बैंक कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर चले गए। वहीं शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक में कैश नहीं हैं। ये जानकर यहां लोग मारपीट के लिए उतारू हो जा रहे हैं। इसकी सूचना हेड आफिस को दी गई। हेड आफिस के निर्देशानुसार बैंक की शाखा बंद कर दी गई।
कसेसर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कसौंडर शाखा पर शुक्रवार की सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 10 बजे बैंक का गेट खुलने के बाद नो कैश की सूचना चस्पा कर दी गयी। सूचना पढ़ते ही बाहर लाइन में खड़े लोगों के होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए उपभोक्ताओं ने भीमपुरा-नगरा मार्ग जाम कर दिया। उपभोक्ताओं का आक्रोश देख बैंककर्मी भी सहम गए। अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए बैंक के बाहरी गेट पर ही ताला लगाकर अंदर चले गए। मौके पर पहुंचे विधायक गोरख पासवान से लोगों ने बैंक खुलवाने का आग्रह किया ताकि अन्य कार्य कराये जा सके। विधायक ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की तो उन्होंने असुरक्षा का हवाला देते हुए बैंक खोलने से इनकार कर दिया। करीब 02 बजे तक भी जब बैंक का ताला नहीं खुला तो उपभोक्ता खाली हाथ ही वापस लौट गए।