{"_id":"68191214b4705f6ce90ac10f","slug":"ballot-boxes-did-not-arrive-people-returned-disappointed-as-recounting-did-not-take-place-ballia-news-c-190-1-bal1001-139170-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नहीं पहुंचे बैलेट बाॅक्स, रिकाउंटिंग न होने से निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नहीं पहुंचे बैलेट बाॅक्स, रिकाउंटिंग न होने से निराश लौटे लोग
विज्ञापन
बैरिया। रेवती ब्लाॅक अंतर्गत दतहां ग्राम पंचायत की रिकाउंटिंग सोमवार को नहीं हो सकी। उपजिलाधिकारी के अनुसार मनियर उपचुनाव की व्यस्तता की वजह से पंचस्थानी से बैलेट बाॅक्स बैरिया तहसील पर नहीं पहुंचाए गए। इसकी वजह से अब रिकाउंटिंग के लिए दूसरी तिथि तय की जाएगी।
बता दे कि बैरिया उपजिलाधिकारी न्यायालय में गत चार वर्षों से सुमन बनाम राकेश मुकदमा विचाराधीन है। मौजूदा समय में दतहां ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश यादव है। विपक्षी सुमन देवी पत्नी मुन्ना यादव महज एक वोट से चुनाव हार गई थीं। इसके बाद पंचायती राज्य अधिनियम के तहत सुमन देवी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय में रिकाउंटिंग के लिए अपील की थी। सुनवाई में हो रहे विलंब के कारण सुमन देवी ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी बैरिया को तीन माह के अंदर मुकदमे का निस्तारण करने का आदेश दिया है।
इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर रिकाउंटिंग में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। सोमवार को पक्ष व विपक्ष दोनों रिकाउंटिंग के लिए उपस्थित भी हो गए, लेकिन पंचस्थानी से बैलेट बाक्स तहसील नहीं पहुंचे। ऐसे में रिकाउंटिंग का कार्य कैंसिल कर दिया गया। इस बाबत उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पंचस्थानी को पत्र भेजा जाएगा, साथ ही एक से दो दिनों में रिकाउंटिंग के लिए तिथि घोषित की जाएगी।