फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia's Shashi selected in UP team for Junior National Hockey

Ballia News: जूनियर नेशनल हॉकी के लिए यूपी टीम में बलिया के शशि का चयन, जिले का बढ़ाया मान

Tue, 28 Jul 2026 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ballia's Shashi selected in UP team for Junior National Hockey
नरही। जनपद के होनहार हॉकी खिलाड़ी शशि शेखर राय का चयन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कोयंबटूर (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की 18 सदस्यीय बालक टीम में हुआ है। मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले शशि के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सोहांव निवासी निरंजन राय और पूनम राय के पुत्र शशि वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), लखनऊ के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वह वर्ष 2022 में दिल्ली में आयोजित सब-जूनियर एकेडमी नेशनल तथा वर्ष 2023 में तमिलनाडु में आयोजित जूनियर एकेडमी नेशनल प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। शशि ने 14 से 27 जुलाई तक लखनऊ स्थित मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। 27 जुलाई को हुए अंतिम चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन जूनियर नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया। शशि के चयन पर पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित अजीत राय, सुभाष चंद्र पांडे, प्रभात कुमार राय, रामाश्रय राय, अनिल राय, पवन कुमार राय, शीतला प्रसाद ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed