फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Victims of cyber crime should give information on 155260 helpline, prompt action will be taken in 24 hours

बलियाः साइबर क्राइम के पीड़ित व्यक्ति 155260 हेल्पलाइन पर दें सूचना, 24 घंटे में होगी त्वरित कार्रवाई

Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Victims of cyber crime should give information on 155260 helpline, prompt action will be taken in 24 hours
बलिया। अगर आप साइबर क्राइम से पीड़ित है तो तत्काल 155260 हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे के अंदर सूचना दे सकते हैं। जिसके बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ और बलिया तक पूरी टीम सक्रिय हो जाएगी। इस हेल्पलाइन नंबर की कार्रवाई 112 नंबर की तर्ज पर चल रही है। जिसकी मानिटरिंग दिल्ली से की जा रही है और पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

तू डाल-डाल हम पात-पात वाली कहावत.. इन दिनों साइबर क्राइम करने वालों पर चरितार्थ हो रहा है। कारण कि उनके द्वारा तमाम प्रकार के हथकंडे अपना कर जनता को ठगने और परेशान करने का काम किया जा रहा है। इसके निदान के लिए पुलिस लाइन परिसर में साइबर सेल की स्थापना की गई थी। जहां शिकायतकर्ता अपनी शिकायत कराता है। जिसके बाद साइबर सेल उसका निस्तारण करता है। अगर आपको कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए बिना इजाजत के अश्लील फोटो व मैसेज भेजता है, दूसरे के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग करता है, पासवर्ड चुराकर पैसा निकालना या दूसरे खाते में स्थानांतरण करता है, फर्जी आईडी बनाकर आपके मित्र व शुभचितंकों से रुपये एेंठने का काम करता है तो आप तत्काल 155260 हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन

बता दें कि साइबर क्राइम के निस्तारण के लिए सरकार ने 155260 हेल्पलाइन नंबर आरंभ किया है। जिस पर पीड़ित व्यक्ति 24 घंटे के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है और हेल्पलाइन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब सही देना है। यह हेल्पलाइन नंबर आपकी समस्या को तत्काल निस्तारण करने की कोशिश करेगा। इसके अलावा वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। इस बाबत साइबर सेल प्रभारी बीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम का पीड़ित व्यक्ति 155260 हेल्पलाइन या साइबर सेल के वेबसाइट पर 24 घंटे क अंदर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed