बलिया: एसओ समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पशु तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई
बसारिकपुर दियारे में पशु तस्करों के कब्जे से 100 मवेशी बरामद हुए थे। इस मामले में 12 नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने गुरुवार की रात शिथिलत और लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने वालों में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर विपिन सिंह, हल्का उप निरीक्षक लाल बहादुर, मुख्य आरक्षी आशीष यादव, संजय सिंह, रजनीश सिंह, प्रभाकर सिंह व रत्नाकर सिंह यादव शामिल हैं। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
सभी पुलिसकर्मियों को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर दियारे में बुधवार को गोकशी के लिए जा रहे करीब 100 मवेशियों के पकड़े जाने पर किया है। पुलिस के अनुसार, पिछले बुधवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव के दियारे में गोकशी के लिए ले जा रहे करीब 100 मवेशियों को एसडीएम सिकंदरपुर एवं सीओ की टीम ने पकड़ा था।
इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस मामले में 12 नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पशु तस्करी व अवैध शराब के धंधे में पुलिस की मिलीभगत उजागर होने पर एसपी ने गुरुवार की रात एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।