फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Principal's body found hanging had joined ITI school only four days ago

बलिया: फंदे से लटकता मिला प्रिंसिपल का शव, चार दिन पहले ही आईटीआई स्कूल किया था ज्वाइन

Thu, 28 Sep 2023 11:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 28 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

ओडिशा प्रदेश के कटक जिला अंतर्गत प्रहराजपुर निवासी 45 वर्षीय दीनबन्धु शाह  23 सितंबर को नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित काका श्याम लाल आईटीआई स्कूल में ज्वाइन किया था।

विज्ञापन
Ballia: Principal's body found hanging had joined ITI school only four days ago
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित आईटीआई स्कूल के प्रिंसिंपल ने पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बलिया से फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मऊ क्राइम न्यूज: लोन एप से हैक किया मोबाइल, आधारकार्ड और पेनकार्ड, अब भेज रहे हैं अश्लील वीडियो, ये है मामला
विज्ञापन


ओडिशा प्रदेश के कटक जिला अंतर्गत प्रहराजपुर निवासी 45 वर्षीय दीनबन्धु शाह  23 सितंबर को नगरा थाना क्षेत्र के पालचन्द्रहा गांव स्थित काका श्याम लाल आईटीआई स्कूल में ज्वाइन किया था। स्कूल के प्रांगण के एक कमरे में रहते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह खिड़की से देखने पर पंखे के हुक से लटकता दिखा। कर्मी ने विद्यालय से जुड़े लोगों को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और अंदर से बंद दरवाजे को खोलकर शव नीचे उतरवाया। से फोरेंसिक टीम भी पहुचकर जांच में जुट गई। पुलिस। ने  प्रिंसिपल की मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। घटना का राज मोबाइल से ही खुल सकता है। प्रिंसिपल के घर भी पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है।। परिजनों ने विद्यालय के प्रबंधक को बताया कि बुधवार शाम को घर पर फोन करके बात की थी। प्रबन्धक अवधेश यादव के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed