फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police who went to catch a bike thief in Bihar were attacked five jawans including two SIs were injure

Ballia : बिहार में बाइक चोर को पकड़ने गई बलिया पुलिस पर हमला, दो एसआई समेत पांच जवान घायल

Mon, 06 Jan 2025 03:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 03:15 PM IST
सार

बाइक चोर पकड़ने बिहार गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिसमें दो एसआई समेत पांच जवान घायल हो गए। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Ballia police who went to catch a bike thief in Bihar were attacked five jawans including two SIs were injure
बक्सर में पुलिस पर हमला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत छतनवार गांव में रविवार देर शाम छापेमारी करने पहुंची बलिया कोतवाली पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतवाली पुलिस के दो एसआई और पांच जवान जख्मी हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलिया कोतवाली की पुलिस टीम बगैर स्थानीय पुलिस को सूचना दिए छतनवार गांव के यादव टोला स्थित धर्मराज यादव के घर छापेमारी करने पहुंची थी। बलिया पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मराज यादव के घर चोरी की बाइक रखी गई है। इससे पहले, बलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक लड़का पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में धर्मराज यादव का नाम लिया था।
विज्ञापन


इसी के आधार पर यूपी पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस ने धर्मराज यादव के घर तलाशी शुरू की, उनके परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में बलिया कोतवाली के एसआई ज्ञान चंद्र शुक्ला और एएसआई राजू राय जख्मी हो गए।दोनों को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें लगी हैं। हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। यूपी पुलिस की टीम को छापेमारी से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed