फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Police arrested Pastor in conversion case 124 books and music system seized

Ballia News: धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पादरी को किया गिरफ्तार, 124 पुस्तकें व म्यूजिक सिस्टम

Mon, 23 Feb 2026 05:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 05:50 PM IST
सार

Ballia News: धर्मांतरण मामले में बलिया पुलिस ने पादरी को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से 124 पुस्तकें व म्यूजिक सिस्टम बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Ballia Police arrested Pastor in conversion case 124 books and music system seized
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में धर्मांतरण मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम मामले में पादरी जोसे थामस को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक बोरी में प्रभु यीशु से संबंधित 124 पुस्तकें व म्युजिक सिस्टम, तीन माइक, दो केबल, एक साउंड बॉक्स, एक पीए सिस्टम, एक डेटा केबल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और जलपा चौक निवासी गौतम की शिकायत पर पुलिस टीम ने जोसे थॉमस निवासी 122/2 न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना (बिहार) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोप है कि कस्बा क्षेत्र में अवैध रूप से धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के आवास से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर, कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रचार-प्रसार से संबंधित पत्रक तथा कुछ पुस्तकें बरामद कर कब्जे में ले लीं। बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को धर्मांतरण को लेकर कस्बे में आक्रोश बना रहा। बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन के लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की थी।

थाना प्रभारी मूलचंद चौरसियक ने ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें।

 
धर्म का नाटकीय बखान करने तथा प्रलोभन का आरोप 
कस्बा के वार्ड नम्बर पांच में डॉक्टर फरीद के मकान में इसाई पादरी जोसे थामस द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चे जिन्हे धर्म परिवर्तन कराने व अपने धर्म का नाट्कीय बखान करने तथा प्रलोभनों के माध्यम से हमारे हिन्दू धर्म को परिवर्तन कर इसाई धर्म को प्रेरित किया जा रहा है। जोसे थामस उपरोक्त के द्वारा हिन्दू-देवी देवताओ को नीच व गाली-गलौज करते हुए अपने इसाई धर्म की महानता व प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए लोगो को धन व नौकरी आदि का प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, तथा मुझे भी धर्म परिवर्तन करने धन व नौकरी का प्रलोभन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed