फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News miscreants threatened the youth fired bullets at his house FIR against history sheeter

Ballia News: 'सुलह कर लो नहीं तो...', बदमाशों ने युवक को दी धमकी, घर पर चलाई गोली; हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ FIR

Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने 2023 में भी शिकायतकर्ता पर गोली चलाई थी। उस समय दो लोगों के खिलाफ रपट दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी सुलह करने के लिए दहशत फैलाने आए थे।

विज्ञापन
Ballia News miscreants threatened the youth fired bullets at his house FIR against history sheeter
पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia Crime News: भीमपुरा के थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर (टिकुलिया) गांव में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने संजय यादव के घर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस दी। संजय यादव ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर नितिश यादव, सतीश यादव निवासी बलेसरा, चंदन यादव, संदीप यादव, राजू सिंह, ऋषि पांडेय सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टिकुलिया गांव निवासी संजय यादव (26) को 25 जून 2023 की देर शाम थाने के हिस्ट्रीशीटर नितेश यादव ने अपने साथियों के साथ गांव के सामने ही गोली मारी थीं। संजय यादव के कंधे में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने नितेश सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। इसी मामले में सुलह करने के लिए धमकाने और डराने के लिए फायरिंग करने का मामला आया है। संजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नितेश अपने साथियों के साथ दरवाजे पर पहुंच गया। जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराया और फायरिंग कर भाग निकला। 

सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश करती रही, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इस बाबत थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मुकदमा में फर्जी वादी को खड़ा कर सुलहनामा का आरोप
भीमपुरा थाना के औराई खुर्द गांव निवासी दुर्गावती देवी ने कोर्ट में आवेदन दिया कि न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन में चल रहे मुकदमे में उसकी जगह फर्जी वादी को खड़ा कर सुलह नामा करा लिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

दुर्गावती देवी ने आरोप लगाया कि जेठानी ने मुझे व मेरे पुत्र पर दीवानी मुकदमा कर विपक्षी बनाया है। उन्होंने मेरी जगह पर किसी दूसरे को खड़ाकरा कर हलफनामा करा लिया। उक्त सुलहनामे पर न तो मेरे अंगूठे के निशान हैं, न ही मेरे पुत्र के हस्ताक्षर हैं। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed