{"_id":"6512c8b23a8b459f3b0f9c9a","slug":"ballia-news-ganesh-became-a-millionaire-with-wife-s-encouragement-cousin-taught-him-the-skill-of-playing-dre-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया न्यूज: पत्नी की हौसला अफजाई से लखपति बना गणेश, चचेरे भाई ने सिखाया ड्रीम 11 खेलने का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया न्यूज: पत्नी की हौसला अफजाई से लखपति बना गणेश, चचेरे भाई ने सिखाया ड्रीम 11 खेलने का हुनर
Tue, 26 Sep 2023 05:34 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 26 Sep 2023 05:34 PM IST
सार
विजेता गणेश यादव का कहना है कि उसे क्रिकेट और ड्रीम 11 खेलने का हुनर चचेरे भाई सचिन उर्फ गोलू ने वर्ष 2019 में सिखाया था। लेकिन मेरे कुछ मित्र मना किया करते थे कि मत खेलों बर्बाद हो जाओगे। इसके बावजूद मैं मित्रों से चोरी चुपके खेलता था।
विज्ञापन
पत्नी की हौसला अफजाई से लखपति बना गणेश, चचेरे भाई ने सिखाया ड्रीम 11 खेलने का हुनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चचेरे भाई के मार्गदर्शन और पत्नी की हौसलाअफजाई ही बदौलत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अवराई कला के मौजा बुढ़नापुर निवासी गणेश यादव ने ड्रीम 11 में पांच लाख रुपये जीतकर रातों रात लखपति बन गया हैं। जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस 2023: विश्वनाथ धाम या फिर नमो घाट..बनारस के ये खूबसूरत पर्यटन स्थल कर रहे हैं आपका इंतजार
विज्ञापन
विजेता गणेश यादव का कहना है कि उसे क्रिकेट और ड्रीम 11 खेलने का हुनर चचेरे भाई सचिन उर्फ गोलू ने वर्ष 2019 में सिखाया था। लेकिन मेरे कुछ मित्र मना किया करते थे कि मत खेलों बर्बाद हो जाओगे। इसके बावजूद मैं मित्रों से चोरी चुपके खेलता था। इसे खेलने के लिए मेरी पत्नी सुनीता यादव ने हौसला बढ़ाया। इससे पहले भी पचासों हजार रुपए का ईनाम पाया था और उसी पैसे से यह ऑनलाईन गेम खेलता था। रविवार को भारत व आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच था, जिसमे हमने ड्रीम 11में अपनी टीम तैयार कर दांव खेला। उसमें हमें पांचवा स्थान मिला और हमारे वैलेट में पांच लाख रुपए आ गए। साथ ही कहा कि युवाओं को इस खेल से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि यह अनिश्चितता का खेल है।
विज्ञापन
गणेश ने बताया कि एक माह पूर्व एक संस्था में काम कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था, लेकिन संस्था द्वारा हटा दिया गया। लेकिन ड्रीम 11ने मेरी सुन ली। ड्रीम 11 में पांच लाख रुपये जीतने के बाद गणेश को बधाई देने वालों का तांता लगा है।