फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

मंडलायुक्त ने की कोविड रोकथाम की समीक्षा

Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान कमीशनखोरी व घटिया किस्म के सामानों की सप्लाई की जानकारी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सप्लाई करने वाले वेंडर को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिम्मेदार एसीएमओ से इसकी रिकवरी की जाए। वहीं, तिथिवार सैम्पलिंग व रिपोर्ट के बारे में सही सटीक जानकारी नहीं दे पाने पर जिला सर्विलांस अधिकारी को फटकार लगाई। कहा, सर्विलांस का कार्य सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में एक है। इसलिए इसके प्रति गम्भीर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों तक रैपिड रिस्पांस टीम कम से कम तीन बार जरूर विजिट कर ले।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सैम्पलिंग से लेकर निगरानी समिति और सेक्टरवार तैनात किए गए मजिस्ट्रेट के कार्यो की भी समीक्षा की। मंडलायुक्त ने कहा कि जो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं वह गांव में भ्रमण जरूर करते रहें। इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट या फील्ड में तैनात कर्मचारियों को कोविड-19 की सावधानियों जैसे मास्क लगाने का तरीका, सामने से किसी से बात नहीं करना, आदि के बारे में पूरी जानकारी हो। मंडलायुक्त ने अशर्फी अस्पताल के प्रतिनिधि से वहां की सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सरकारी अस्पताल में सिटी स्कैन होने से संबंधित पूछताछ सीएमएस की। कहा कि निगरानी समिति को हमेशा सक्रिय रखा जाए जिन मरीजों को दवा की जरूरत हो, निगरानी समिति के माध्यम से उन्हें दवा किट उपलब्ध कराई जा सकती है। कम्युनिटी किचेन के बारे में अपर जिलाधिकारी से जरूरी जानकारी ली। कहा कि क्वारंटीन में रह रहे जरूरतमंद लोगों को भोजन जरूर उपलब्ध करा दिया जाए। ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित जानकारी लेने पर सीडीओ ने बताया कि इसके लिए टेंडर अपलोड हो गया है। ऑक्सीजन सप्लाई से संबंधित बेड के बारे में सीएमएस ने विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

--------------------------
सैम्पल लैब में जाने में न हो अनावश्यक विलम्ब
बलिया। सैंपलिंग व लैब से आने वाली रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मंडलायुक्त पन्त ने कहा कि जिस दिन सैंपल हो रहा है, उसके अगले दिन सुबह तक हर हाल में लैब तक सभी सैंपल भेज दिए जाएं। सीएमओ को निर्देश दिया कि शाम 5 बजे तक सभी सैम्पलिंग हो जाए तो उसको गोरखपुर लैब में भिजवाने में विलम्ब नहीं होना चाहिए। डाटा फीडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों डेटा फीड कराया जाए। लैब टेक्नीशियन की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सीएमओ डा राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर राजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कमांड सेंटर व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बलिया। मंडलायुक्त ने विकास भवन में संचालित इंटीग्रिटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर व जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। कमांड सेंटर में संचालित पांचों सेल के कार्यों के बारे में पूछताछ की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल में बेड व चिकित्सा सुविधाओं के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed