फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

आजम को फंसाना चाहती है बीजेपी: नेता प्रतिपक्ष

Thu, 01 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ballia news
बांसडीह(बलिया)। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार आजम खान को फंसाना चाहती है। यूनिवर्सिटी की 13 साल बाद जांच क्यों हो रही है। उन्होंने जगह-जगह गोशाला खोलने के आदेश को भी जुमला करार दिया। नेता प्रतिपक्ष ने घाघरा नदी के ककरघट्टा, गोंड़वली, रिगवन आदि स्थानों पर कटान का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। राम गोविंद ने कहा कि सरकार के कामकाज की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। अब तक बाढ़ से राहत के लिए हो रहे कार्य समाप्त हो जाने चाहिए, लेकिन इसमें शिथिलता बरती जा रही है। गोशाला खोलने का आदेश जुमला साबित हो रहा है। छुट्टा पशु हर जगह घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान ने यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी, 13 साल बाद जांच क्यों हो रही है। भाजपा सरकार आजम खान को फंसाना चाहती है। कहा कि मंगलवार को रामपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में छापा मारकर विश्वविद्यालय की मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी से बेशकीमती किताबें और पांडुलिपियां बरामद की। यह सभी कार्रवाई केवल उन्हें फंसाने के लिए ही की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed