फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Naxal connection and NIA action on criminals news update

UP Crime: बलिया में दो दशक पुराना है नक्सल का इतिहास, अब खूंखार आरोपियों की जड़ों तक पहुंचेगी NIA

Sat, 23 Dec 2023 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Dec 2023 04:15 PM IST
सार

जिले में नक्सली गतिविधि का मामला अब एनआईए के पास पहुंचा है। इसी क्रम में बलिया से दबोचे गए आरोपियों को एनआईए ने रिमांड पर लिया है। इससे नक्सलियों की जड़ों की जानकारी मिलेगी। मामले में और गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
Ballia Naxal connection and NIA action on criminals news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया जिले में नक्सल इतिहास दो दशक पुराना है। नक्सली अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। अब मामला एनआईए के पास पहुंचा है। बलिया से दबोचे गए आरोपियों को एनआईए ने रिमांड पर लिया है। इससे नक्सलियों की जड़ों की जानकारी मिलेगी। मामले में और गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


जिले में 15 वर्ष बाद नक्सली गतिविधि से प्रशासनिक महकमे में हलचल मची है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी नक्सली से खूंखार हैं, जो देश विरोधी गतिविधि में शामिल थे। सदर कोतवाली के सहरसपाली में वर्ष 2008 में गांव के सोहन सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस की जांच में नक्सली गतिविधि का सुराग मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मचा था। 
विज्ञापन


पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। सघन चेकिंग अभियान चला, जिसमें कई घरों में हथियार और बम सहित अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुए थे। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिसिया कार्रवाई में नक्सल गतिविधियों से जुड़े कई परिवार पलायन कर गए थे। इसके तीन वर्ष बाद 2012 में सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में पुलिस वर्दी में आए नक्सलियों ने कुशहर गांव की प्रधान फूलमती देवी की हत्या कर दी थी। इसमें भी छोटे कहार आरोपी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला नक्सली ने जंगल में ली ट्रेनिंग

प्रधान हत्याकांड में आरोपी पूर्व कोटेदार कृष्ण कुमार की दो वर्ष बाद अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सली हमले में शामिल छोटे 15 वर्ष बाद गिरफ्तार हुआ था। वह तेलंगाना में नाम बदलकर रह रहा था।
 
14 अगस्त 2023 को यूपी एटीएस ने बसंतपुर गांव से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। वे सभी एक झोपड़ी में अपने संगठन की गोपनीय बैठक कर रहे थे। उनके कब्जे से काफी मात्रा में नक्सल साहित्य, पर्चे, हस्तलिखित संदेश, लैपटॉप, मोबाइल फोन, नाइन एमएम पिस्टल सहित कई अन्य सामान बरामद हुए थे। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में अब तक के सबसे हार्डकोर नक्सली बताए जा रहे हैं। इनमें गिरफ्तार महिला तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा जंगलों में नक्सल ट्रेनिंग ले चुकी है। लल्लू राम उर्फ अरुण राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत तथा विनोद साहनी भी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed