फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Municipality could not participate in Nagrodaya scheme due to low tax collection.

Ballia News: टैक्स वसूली कम होने से नगरोदय योजना में शामिल नहीं हो पाई नगर पालिका बलिया

Sat, 05 Oct 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Ballia Municipality could not participate in Nagrodaya scheme due to low tax collection.
बलिया। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में जिले की चार निकाय चयनित हुए हैं। इनमें दो नव सृजित और दो पुरानी नगर पंचायतें शामिल हैं। टैक्स की वसूली कम होने के कारण नगर पालिका बलिया योजना में शामिल नहीं हो सकी। नगर पालिका रसड़ा का भी चयन योजना के तहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका समेत 12 नगर निकाय हैं। शासन ने निकायों की दशा बदलने और विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना लागू की है। इसके तहत चयनित निकायों का विकास किया जाना है। इसके लिए उनसे प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। योजना के पहले चरण में जिले के चार निकायों का चयन हुआ है। इनमें नवसृजित दो नगर पंचायतें नगरा और रतसड़ कला के अलावा नगर पंचायत बांसडीह और सिकंदरपुर शामिल है। शासन ने इन निकायों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा है। जबकि नगर पालिका बलिया का चयन योजना के तहत नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में टैक्स वसूली कम होने के कारण नगर पालिका बलिया को योजना में शामिल नहीं किया जा सका। बताया कि नगर पालिका ने वर्ष 2022-23 में लक्ष्य दो करोड़ 72 लाख 93 हजार के सापेक्ष 2.31 करोड़ रुपये ही वसूले। इसके पूर्व वर्ष 2022-23 में 2.10 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई थी। जबकि लक्ष्य से 10 फीसदी अधिक वसूली करने वाले निकायों को योजना के तहत चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया नपा के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि कम टैक्स वसूली के कारण इस बार बलिया नगर पालिका को मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के लिए चयनित नहीं किया जा सका। अब नगर में स्वकर प्रणाली लागू हो रही है। उम्मीद है अगले वित्तीय वर्ष में नगर पालिका को योजना के तहत शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed