फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia-Dadar Express to operate till March 31

Ballia News: बलिया-दादर एक्सप्रेस का संचालन 31 मार्च तक

Sat, 06 Jan 2024 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ballia-Dadar Express to operate till March 31
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दादर से बलिया के मध्य पूर्व से चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचालन अवधि का विस्तार किया है। इन गाड़ियों का मार्ग एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी। इस ट्रेन के संचालन से महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों को सहूलियत से सीट मिल जाएगी। पूर्व में उक्त लोगों को वाराणसी या बक्सर से ट्रेन पकड़कर जाना पड़ता था, सीट के लिए मारामारी करनी पड़ती थी। कामायनी व दादर एक्सप्रेस के बलिया से संचालन से छपरा, मऊ व गाजीपुर के लोग भी आकर ट्रेन पकड़ेंगे। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की आठ जनवरी से 29 मार्च तक 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी 36 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 10 जनवरी से 31 मार्च तक 36 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे पर यात्री सुविधा में उन्नयन हेतु किए जा रहे नान इण्टरलॉक कार्य किए जाने के कारण उपरोक्त गाड़ियां वर्तमान में निरस्त है। ठंड बाद दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों को आने-जाने के लिए अभी कई अन्य ट्रेनों के संचालन होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed