फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Bike-riding farmer shot dead after selling vegetables in Mandi

बलिया: मंडी में सब्जी बेचकर लौट रहे बाइक सवार किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 15 Aug 2020 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 15 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ballia: Bike-riding farmer shot dead after selling vegetables in Mandi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले की केवरा मंडी में सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहे किसान की सहतवार-बांसडीह मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी, एएसपी, सीओ बांसडीह सहित कई थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर मृतक के बेटे ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।     

विज्ञापन


ग्राम सभा कुशहर निवासी किसान कृष्ण कुमार वर्मा (50) शुक्रवार सुबह बाइक से बैगन लेकर बेचने के लिए केवरा मंडी गए थे। सुबह आठ बजे वापसी में उनकी बाइक सहतवार-बांसडीह मार्ग स्थित सुरहिया कोल्ड स्टोर के पास पहुंची कि सफेद रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कृष्ण कुमार को ओवरटेक किया और सामने से सीने में गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश सुहवल के रास्ते फरार हो गए। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस,  एसपी समेत कई पुलिस अफसर व कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग की गई पर कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के मुताबिक दो बाइक से चार बदमाश आए थे और वारदात के बाद दो सुहवल व दो सहतवार की तरफ भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर

सुरहिया कोल्ड स्टोर के पास हुई कृष्ण कुमार वर्मा की हत्या के मामले में उनके पुत्र जितेंद्र वर्मा ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी। जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि मेरी बहन गुड़िया को बहनोई लक्ष्मण ने चार दिसंबर 2019 को जलाकर मार दिया था। उस मामले में उस पर मुकदमा चल रहा है।


वह बार-बार सुलह करने को कह रहा था और सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। तहरीर के मुताबिक आज पिताजी सब्जी बेचने निकल रहे थे तो पड़ोसी ने उनसे पूछा था कि आज कहां जाओगे। इसलिए पड़ोसी पर भी शंका है क्योंकि उसने ही पिताजी को वर्ष 2012 में हुई फूलमती हत्याकांड में फर्जी फंसाया था। 


उधर, घटना से कृष्ण कुमार के परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसकी पत्नी लीलावती बेहोश हो जा रही थी। कृष्ण कुमार को छह बेटियां व एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटी की मौत हो चुकी है। कृष्ण कुमार खेती करके ही परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed