फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia

कूड़ा फेंकने को लेकर मारपीट, कई हुए चोटिल

Fri, 14 May 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
ballia
नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला मुड़ियापुर में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार की देरशाम मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चले जिससे कई लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला मुड़ियापुर में बृहस्पतिवार की देर शाम असगर अहमद के दरवाजे के सामने उनके बगल के ही बब्बन तुरहा के परिजन द्वारा कूड़ा फेंक दिया गया। जिसको लेकर असगर के परिवार के सदस्यों द्वारा मना किया। लेकिन नहीं मानने पर असगर ने चौकी सिकंदरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बब्बन तुरहा के परिजनों को कूड़ा फेंकने से मना किया गया। इसके बावजूद जब पुलिस वाले वापस चले गए तो बब्बन के परिवार वालों द्वारा कूड़ा वहीं पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

इसपर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होते-होते गाली गलौज और मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटें आई। मौके पर पहुंचे सीओ सिकंदरपुर अरुण कुमार मिश्रा, एसएचओ सिकंदरपुर विपिन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed