फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bairiya ne gangahara ko 36 ran se haraaya

बैरिया ने गंगहरा को 36 रन से हराया

Wed, 04 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
bairiya ne gangahara ko 36 ran se haraaya
फेफना। क्षेत्र के थम्हनपुरा ग्राम स्थित श्रीरामजान स्टेडियम में हो रहे जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बैरिया (चेरुईया) और गंगहरा गांव के बीच खेला गया। जिसमें बैरिया ने 36 रन से जीत दर्ज की। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने फीता काट व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बैरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शानदार बल्लेबाजी करती हुई बैरिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 13.74 रन प्रति ओवर के दर से 11 चौकों व 11 छक्कों की सहायता से मात्र दो विकेट खोकर 164 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी गंगहरा की टीम ने छह विकेट पर सभी 12 ओवर खेल कर 128 रन पर सिमट गई। इस प्रकार बैरिया की टीम ने 36 रन से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच भोला व मैन आफ द सीरीज विक्की को कुल 178 रन व 10 विकेट के कारण दिया गया। अंत में टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि अम्बिका चौधरी ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी ग्रामों के प्रधान व पूर्व प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed