अतुल राय प्रकरणः आत्मदाह करने वाली युवती की मां बोली- दुष्कर्म के आरोपी सांसद को मिले मृत्युदंड
बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसके गवाह मित्र ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर दोनों ने आत्मदाह कर लिया था। हाल के दिनों में पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से परिजनों को उम्मीद जगी है कि मामले में इंसाफ जरूर मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के घोसी सीट से सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के आत्मदाह के बाद उसकी मां ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर जरूर है, लेकिन बेटी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसके गवाह मित्र ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर दोनों ने आत्मदाह कर लिया था। हाल के दिनों में पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से परिजनों को उम्मीद जगी है कि मामले में इंसाफ जरूर मिलेगा।
शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता की मां ने आरोपी सांसद को कोर्ट से मृत्युदंड देने की मांग की। वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि सांसद अतुल राय को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। भाई ने ये भी कहा कि ताकतवर सांसद से हम मुकदमा नहीं लड़ पाएंगे। मामले में सरकार को मदद करनी चाहिए। मुझे इंसाफ मिलना चाहिए। उसने कहा कि बहन की मौत के बाद कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई पहले की गई होती तो मेरी शायद मेरी बहन जिंदा होती।
गौरतलब है कि न्याय न मिलने से निराश युवती के सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह की कोशिश करने की सूचना के बाद ही युवती की मां और भाई दिल्ली चले गए थे। उनके सामने ही युवती की मौत हो गई थी।
अंतिम सांस तक आरोपी सांसद के खिलाफ लड़ी पीड़िता
मजबूत हौसलों वाली पीड़िता और उसके गवाह के इस कदम के पीछे बसपा सांसद के गुर्गों की प्रताड़ना को बड़ा कारण माना जा रहा है। बलिया के छोटे से गांव से वाराणसी पढ़ने आई पीड़िता के हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने यूपी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में भाग्य आजमाया था।
एक मई 2019 को बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने के बाद उसने न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। 22 जून 2019 से जेल में बंद सांसद के साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर पीड़िता सोशल मीडिया पर कटाक्ष करती रहती थी।
तीन जनवरी 2021 को 49 मिनट का एक वीडियो ट्वीट कर पीड़िता ने मारपीट का आरोप भी लगाया था। गवाह ने भी दिसंबर 2020 में शिवपुर निवासी शोभित सिंह और शुभम के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों ने लंका पुलिस को पुख्ता प्रमाण भी सौंपे थे।