फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attempt to cheat medical store operator, be cautious and save yourself

Ballia News: मेडिकल स्टोर संचालक से ठगी का प्रयास, सजगता से बचे

Tue, 09 Sep 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat medical store operator, be cautious and save yourself
चितबड़ागांव। नगर पंचायत स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से साइबर ठगी का प्रयास करने का मामला आया है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा स्थित मेडिकल संचालक देवेंद्र सिंह के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को चितबड़ागांव थाने का दरोगा बताकर दवा पैकिंग कर रखने के लिए कहा। दुकानदार ने 1141 रुपये की दवाई पैक की, दुकानदार ने स्कैनर भेज कर बिल जमा करने के लिए कहा। इसपर फोन करने वाले ने 6500 रुपये भेज दिए। दुकानदार ने शेष 5360 रुपये वापस स्कैनर के माध्यम से कर दिए। कुछ देर बाद दुकानदार के फोन पर 15 हजार रुपये भेजने का स्क्रीन शॉट भेजकर पैसा वापस करने के लिए फोन करने वाले ने कहा। मेडिकल स्टोर संचालक को संदेह होने पर पैसा भेजने से मना कर दिया और दवाइयां ले जाने के लिए कहा। इसपर आरोपी गालीगलौज करने लगा। दुकानदार ने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष दिनेश पाठक से की। उन्होंने बताया कि इस नाम का कोई दरोगा थाने पर तैनात नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed