फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attack in old dispute, two injured

Ballia News: पुराने विवाद में हमला, दो घायल

Mon, 23 Mar 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attack in old dispute, two injured
बलिया। शहर के रामपुर उदयभान मोहल्ला में रविवार की रात युवकों के दो गुटों में मारपीट के दौरान चाकू लगने से दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में पांच पर नामजद तथा 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर उदयभान निवासी प्रियांशु सिंह विपुल ठाकुर बाइक से घर लौट रहे थे। गली में पहले से मौजूद पांच-सात युवकों ने घेर कर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। मारपीट में चाकू लगने से दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रियांशु के भाई हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंस यादव, मनोज यादव, नमी यादव, विशाल, बंटी यादव और 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाद की शुरुआत 21 फरवरी को हुई थी। विपुल शहर के कुंवर सिंह चौराहा के पास अपने दोस्त वैभव सिंह के साथ जूस पी रहा था। इसी बीच बाइक से पहुंचे प्रिंस और मनोज तथा अभिषेक चौधरी ने हमला कर दिया था। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने प्रिंस को पकड़ लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया जहां पर विपुल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रिंस का चालान कर दिया। इसी रंजिश में रविवार की रात आरोपियों ने दोनों पर हमला किया है। एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed