फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ATM card change shopkeeper withdraws 15 thousand rupees

एटीएम कार्ड बदल उचक्के ने निकाले 15 हजार रुपये

Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
ATM card change shopkeeper withdraws 15 thousand rupees
नवानगर। सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम में सोमवार की सुबह एटीएम धारक की मदद के नाम पर पहले से एटीएम के अंदर मौजूद एक शातिर व्यक्ति ने एटीएम धारक का कार्ड बदलकर उसके खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिया। एटीएम धारक को घटना की जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई। जिसमें पहली बार 10 हजार और दूसरी बार में पांच हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी सुनील राजभर पुत्र लल्लन राजभर बस स्टैंड चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड लेकर सोमवार की सुबह पैसा निकालने पहुंचा। जहां उसने एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम से पैसा नहीं निकल पाया। जिस पर एटीएम में पहले से मौजूद एक शातिर व्यक्ति ने मदद की पेशकश की। जिसके बाद एटीएम धारक ने अपना एटीएम कार्ड उस व्यक्ति को दे दिया। जिसके बाद शातिर व्यक्ति ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल कर एटीएम धारक को दिया। इसी बीच शातिर ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया व तुरंत मौके से फरार हो गया। इसके बाद शातिर ने पहली बार में 10 हजार तथा दूसरी बार में पांच हजार रुपये निकाल लिया। जिसकी जनकारी पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज के रूप में गई। जिसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल पहले एटीएम को लाक करवाया। इसके बाद शाखा प्रबंधक और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed