फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assam became the champion by defeating Mubarakpur

Ballia News: मुबारकपुर को हराकर असम बना चैंपियन

Thu, 01 Jan 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Assam became the champion by defeating Mubarakpur
चौकियामोड़। क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव स्थित खेल मैदान पर श्रीलालमन ब्रह्मजी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें असम की टीम ने मुबारकपुर, आजमगढ़ को पेनल्टी शूट आउट के जरिये हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह और विशिष्ट अतिथि आलोक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। फाइनल मुकाबला असम और मुबारकपुर के बीच खेला गया। शुरुआती समय से ही दोनों टीमें आक्रामक दिखी। गेंद को गोल में तब्दील करने के लिए कड़ी मेहनत की। गोल के लिए मौके भी बनाए लेकिन पहले हाफ तक टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। मध्यांतर के दूसरे हाफ का खेल रोमांचक रहा। खिलाड़ियों ने आक्रमण किए, लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। खेल के निर्धारित समय तक मैच बेनतीजा रहा। इसके बाद निर्णायक मंडल को पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। इसमें असम की टीम को जीत हासिल हुई। असम ने फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक संतोष सिंह, मंसूर अहमद, अंकित कुमार व अजीत गुप्ता रहे। उद्घोषक प्रवीण सिंह, पंकज रहे। आयोजक निशा सिंह, मोतीलाल राजभर, विनय राजभर, ददन सिंह, विजय शर्मा, गौतम सिंह, रमेश राजभर, लल्लन सिंह, महेंद्र यादव, रामपति राजभर, नितेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed