फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Asha workers rejoiced after getting smart phone

स्मार्ट फोन मिलने से आशा कार्यकर्ताओं में हर्ष -

Sat, 01 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Asha workers rejoiced after getting smart phone
बलिया। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और जन-समुदाय के बीच की कड़ी के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं के कार्य को और सुगम व पारदर्शी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में उन्हें स्मार्ट फोन प्रदान किए जाने की शुरुआत की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद की आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने के लिए स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड नियंत्रण, टीकाकरण आदि कार्यों में किए जा रहे सहयोग के लिए सराहना की। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़, एसीएमओ (आरसीएच) डॉ. सुधीर कुमार तिवारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आरबी यादव ने भी आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया । स्मार्टफोन मिलने के बाद आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर हर्ष व्याप्त था। बता दे कि जिले में 2850 आशा कार्यकर्ताओं के सापेक्ष शुक्रवार को 1128 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का वितरण जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर किया गया। दूसरे चरण में स्मार्टफोन उपलब्ध होने पर अन्य आशा कार्यकर्ताओं को जल्द ही वितरित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed