फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ASHA workers protest against demand for dues

आशा कार्यकर्ताओं ने बकाए मानदेय की मांग को लेकर दिया धरना

Fri, 06 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers protest against demand for dues
बकाए मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देती आशा कार्यकत्री। - फोटो : BALLIA
बलिया। बकाया देयकों के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के नेतृत्व में आशा बहुओं और संगिनी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके उपरांत, प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें आशा कार्यकत्रियों ने बकाया देयकों के भुगतान समेत विभिन्न मांगों का उल्लेख किया था।
विज्ञापन

आशा कार्यकत्रियों के धरना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से छह माह के बकाया राज्यांश के भुगतान का निर्देश दिया। इसके बाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जयप्रकाश पाल ने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र लिखकर 24 घंटे में आशा कार्यकत्रियों के बकाया देयकों के भुगतान का आदेश दिया। इसके बाद, आशा कार्यकत्रियों का धरना समाप्त हो गया। धरना देने वालों में ऊषा ठाकुर, कंचन सिंह, अनीता राय, प्रेम कुमारी, कुंती, शोभा, पूनम, सुनीता, दिव्या, सुनीता पांडेय, शिला यादव, आरती सिंह, सरिता गुप्ता, आशा वर्मा आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूनम पांडेय एवं संचालन जिला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed