फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Artists of Mathura swayed on Fagua songs

फगुआ गीतों पर झूमे, छाए मथुरा के कलाकार

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Artists of Mathura swayed on Fagua songs
सिकंदरपुर। गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संजय यादव की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने पुष्प वर्षा कर होली मनाई। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभाकामनाएं दी। इस दौरान मथुरा से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध किया। कलाकारों ने फगुआ लोकगीतों व परंपरागत होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मौजूद महिला, पुरुष, बुड्ढे व जवान सभी होली की मस्ती में झूमते नजर आए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजय यादव ने सबसे पहले उपस्थितजनों को सौहार्द्र के प्रतीक होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली हमें समाजिक एकता, प्रेम व भाईचारा का संदेश देती है। इस दौरान पूर्व विधायक ने चुनाव में दिए गए सहयोग के लिए सबका आभार जताया। आश्वस्त किया कि जैसे बीते पांच साल आपकी सेवा किया उससे दोगुने जोश व समर्पण से सेवा करता रहूंगा। वहीं प्रदेश में प्रचंड बहुमत से एक बार फिर भाजपा सरकार बनने व योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद राय, डॉ. देवेन्द्र नाथ सिंह, संजय जायसवाल, पप्पू राय, विजय जायसवाल, गनेश सोनी, आकाश तिवारी, शोभन राजभर, ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, पिन्टू पाठक, मोहन गुप्त, अनिल पाण्डेय, दिलीप सिंह, यशवंत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed