फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Army stars shone on the shoulders of real brothers, became officers

Ballia News: सगे भाइयों के कंधों पर चमके सेना के सितारे, बने अधिकारी

Sun, 08 Mar 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Army stars shone on the shoulders of real brothers, became officers
ओटीए चेन्नई की पासिंग आउट परेड के दौरान अपनी मां के साथ खुशी का इजहार करते कृष्णा मिश्रा। परिजन
पंदह/बांसडीह (बलिया)। अगउर गांव के पूर्व सूबेदार मेजर लल्लन मिश्र के दोनों पौत्रों ने एक ही दिन सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन


बड़े भाई दीपक कुमार मिश्र को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गया से, जबकि छोटे भाई कृष्ण कुमार मिश्र को ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से कमीशन मिला। एक ही दिन दो सगे भाइयों के सेना में अफसर बनने की सूचना पर परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए परिवार के सदस्य दोनों जगहों पर मौजूद रहे। गया में दीपक की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए उनके पिता तारकेश्वर मिश्र और दादी मानमती मिश्रा पहुंची थीं। चेन्नई में कृष्ण कुमार मिश्र के कंधे पर स्टार लगाने के लिए उनकी मां शकुंतला मिश्रा, छोटी बहन नंदिनी मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस में एमएससी हैं दीपक तो कृष्ण कुमार हैं बीटेक : बड़े भाई दीपक कुमार मिश्र ने कंप्यूटर साइंस में एमएससी की पढ़ाई की है। सेना में जाने से पहले वह एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे। छोटे भाई कृष्ण कुमार मिश्र ने बीटेक के बाद एक निजी कंपनी में नौकरी की, लेकिन सेना में सेवा देने की चाह ने उन्हें लगातार प्रेरित किया। उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर अधिकारी बनने का गौरव पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना में रहता है परिवार : मूल रूप से बांसडीह तहसील के अगउर गांव के तारकेश्वर मिश्र का परिवार तेलंगाना के सिकंदराबाद में रहता है। तारकेश्वर मिश्र भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके पिता लल्लन मिश्र भी सेना में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस तरह परिवार की तीसरी पीढ़ी ने देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

ओटीए चेन्नई की पासिंग आउट परेड के दौरान अपनी मां के साथ खुशी का इजहार करते कृष्णा मिश्रा। परिजन

ओटीए चेन्नई की पासिंग आउट परेड के दौरान अपनी मां के साथ खुशी का इजहार करते कृष्णा मिश्रा। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed