फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Appointment rigging charges

नियुक्ति में धांधली का आरोप

Wed, 22 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 22 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Appointment rigging charges
जिला चिकित्सालय में एएनएम की भर्ती में समाजसेवी डा. हरेराम ने धांधली का आरोप लगाया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंप बताया है कि 42 पद के सापेक्ष दोगुना से अधिक नियुक्तियां सीएमओ ने की हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि जिला चिकित्सालय में संविदा एएनएम के कुल 42 पद स्वीकृत थे, जिन्हें सत्र 2015-16 के लिए रखा जाना था लेकिन सीएमओ ने 42 पद के सापेक्ष 90 लोगों का चयन कर कार्यभार ग्रहण करा दिया, जो घोर अनियमितता को दर्शाता है।
विज्ञापन


यह भी उल्लेख किया है कि यह तो बानगी मात्र है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर सरकारी धन के बंदरबांट को रोका जाए। अन्यथा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर अश्विनी कुमार उपाध्याय, राजकुमार यादव, राजेश, छोटू, ओमप्रकाश सहित दर्जनभर लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed