फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Application given to stop online transjaxon, one lakh removed from account

ऑनलाइन ट्रांसजेक्सन बंद कराने के लिए दिया प्रार्थनापत्र, खाते से निकल गए एक लाख

Fri, 24 Jul 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Application given to stop online transjaxon, one lakh removed from account
रेवती। नेट बैकिंग के माध्यम से जालसाजों ने नगर के मुकेश पांडेय निवासी वार्ड नं 9 के स्टेट बैंक रेवती शाखा से 99 हजार 998 रुपये निकाल लिया। जबकि खाता धारक ने अपने खाते से संबंधित आन लाइन भुगतान तथा खाता से जुड़े मोबाइल नंबर ब्लाक करने के लिए शाखा प्रबंधक को पत्र दिया था। इस संबंध में मुकेश ने थाना में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि 22 अप्रैल को बैंक शाखा में जाकर प्रार्थना पत्र देकर मैं शाखा प्रबंधक से उक्त अनुरोध किया था। साथ ही उसी दिन बिड्राल वाउचर से 49 हजार 500 रुपए निकाला था। शाखा प्रबंधक ने हमें आश्वस्त किया था कि इस खाते से अब आन लाइन भुगतान नहीं होगा। अगले दिन बैंक गए तो पता चला कि किसी ने यूपीआई के माध्यम से 22 अप्रैल को ही दो बार में 99 हजार 998 रुपये निकाल लिया था। इस मामले में बैंक से संतोषजनक सहयोग न मिलने पर खाता धारक रेवती थाना पहुंचा तथा पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए लिखित तहरीर दिया। उधर शाखा प्रबंधक सुरेश राम ने बताया कि मुकेश पांडेय की शिकायत के बाद संबंधित ऑनलाइन भुगतान आदि को ब्लॉक करने की कार्यवाही की जा रही थी। इसी बीच उनके खाते से पैसा आहरित कर लिया गया। एसआई गजेंद्र राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed