फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Application from same firm for mass marriage scheme, DM got angry

Ballia News: सामूहिक विवाह योजना के लिए एक ही फर्म से आवेदन, डीएम हुए नाराज

Tue, 02 Dec 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Application from same firm for mass marriage scheme, DM got angry
बलिया। जिले में सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के लिए टेंडर प्रक्रिया जटिल होेने से मात्र एक फर्म ने आवेदन किया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा के दौरान डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में विलंब होने पर नाराज जताई। ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक केवल एक ही फर्म ने बीड प्रक्रिया पूरी की है, जो इस योजना की गंभीरता को देखते हुए उचित नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया की शर्तों को सरल और पारदर्शी बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक फर्म इसमें भाग ले सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को सामग्री आपूर्ति और टेंट व्यवस्था के टेंडर को तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया जल्दी-जल्दी पूरी हो, जिससे जल्द सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को शादी कराई जा सके। बता दें कि जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के बाद पिछले वर्ष आयोजन नहीं हो सका है। इस बार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आवेदन मांगें गए हैं। समाज कल्याण विभाग की मानें तो अभी 700 से अधिक आवेदन आए हुए हैं। इन सभी की जांच व सत्यापन ब्लाॅक स्तर पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed