फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Appeal to make the district green plantation by planting saplings

पौधरोपण कर एसपी ने आमजन को किया जागरूक

Sat, 10 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal to make the district green plantation by planting saplings
बलिया। वृक्षारोपण महाकुंभ 2019 के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के निर्देश पर पुलिस लाइन समेत समस्त थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाए। इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करने की अपील किया। ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके और जिले को ग्रीन बलिया बनाया जा सकेेें।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष निलोफर बानो ने थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्घ रखने का संकल्प लिया और आमजन को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया। उधर, घोघा संवाददाता के अनुसार: बांसडीह तहसील परिसर में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह गगन राज सिंह एवं तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि ग्लोबल वार्मिगिं तेजी से हो रही है। इसलिए हम लोगों की आने वाली पीढि़यों को बचाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

गड़वार में थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने परिसर में पौधरोपण किया। फेफना में स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया। पूर में पकड़ी थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव व प्रधान प्रतिनिधि पूर मनीष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर महरे आलम, भानू प्रताप सिंह, राकेश यादव, उमाशंकर वर्मा, चुनमुन तिवारी, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, फायर सर्विस कार्यालय परिसर में भी मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह तहसील परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण का कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसडीह गगन राज सिंह एवं तहसीलदार गुलाब चंद्रा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर तहसीलदार गुलाब चंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि हमारे चारों तरफ ग्लोबल वार्मिगिं तेजी से फैल रहा है, इसलिए हम लोगों की आने वाली पीढि़यों को बचाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी है। इस मौके पर तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
हल्दी क्षेत्र के नीरुपुर गांव स्थित विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर लगभग 200 पौधे लगाए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य विजेंदर राय, जयप्रकाश मिश्रा, बृजेश पान्डेय सोनू आदि कर्मचारियों ने आवला, शीशम, खैर व अलकेरिया का पौधारोपण किया। साथ ही नीरुपुर गांव में भी दो सौ पौधे लगाए गए।
रेवती गोपाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव तथा प्राचार्य डा साधना श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में विभिन्न पौधे लगाए गए। प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं। इनके नहीं रहने से धरा सुनी हो जाती है। यही नहीं इनके बिना अनेक प्रकार के प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है।
आज अबाध गति से बढ़ रही जनसंख्या की स्थिति में मनुष्य को शुद्ध वायु की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब सभी लोग इस महत कार्य में तत्परता से लगें। प्राचार्य साधना श्रीवास्तव ने कहा वृक्ष के निरंतर कटने से पृथ्वी पर भारी मात्रा में प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण मुक्ति तथा जीवन को स्वस्थ बनाने लिए अधिक संख्या में पौधे रोपे जांय। इस अवसर पर अजीत श्रीवास्तव उर्फ छोटे बाबू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, संतोष यादव, डॉ राम मनोहर, श्याम नारायण, राकेश, परमा, डॉ अनीता श्रीवास्तव, अंबालिका, राजीव श्रीवास्तव, नवीन तिवारी, वीर बहादुर पाल, बहाउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

रेवती नगर पंचायत रेवती द्वारा निकाय के विभिन्न वार्डो, मार्गो के किनारे व कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस आदि के 2234 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक तथा अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह द्वारा नगर पंचायत रेवती के कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर योगेश पांडेय, मुकेश पांडेय, मुनमुन पांडेय, मानव तिवारी, लिपिक राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed