फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another plastic waste management unit will be built

Ballia News: एक और बनेगा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Mon, 08 May 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Another plastic waste management unit will be built
जनपद में एक अन्य गांव में भी 16 लाख की लागत से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। अब पंचायती राज विभाग की ओर से गांव के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले के ग्रामीण इलाकों में यह दूसरी यूनिट होगी। इससे आसपास के गांवों के प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से गांवों को बचाने की कवायद जारी है। इसके लिए प्लास्टिक कचरे का निस्तारण अब पंचायत स्तर पर करने की तैयारी चल रही है। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत यह किया जा रहा है। यूनिट के निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत को दी गई है। इस यूनिट पर आसपास के गांवों के प्लास्टिक कचरे को मंगाकर उसकी प्रोसेसिंग की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पंचायत स्तर पर प्लास्टिक एकत्र करने के लिए जो संग्रहण केंद्र बने हैं वहां से कचरे को प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट लाया जाएगा। इसमें सबसे अधिक कचरा प्लास्टिक बोतल के अलावा चिप्स कुरकुरे आदि के रैपर होंगे जिसे लोग संगहण केंद्रों में रखेंगे। प्रोसेसिंग से तैयार सामग्री का उपयोग सड़क निर्माण में होगा। सड़क बनाने वाली एजेंसियों को बिक्री की जाएगी। इसके लिए जिले का पहला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट बेरुआरबारी ब्लॉक के सुखपुरा गांव में स्थापित करने के लिए कार्य शुरु हो चुका है। शासन की ओर से जिले के लिए दूसरी यूनिट स्थापित करने के लिए भी 16 लाख की धनराशि कर दी गई है। गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से इसके लिए गांव के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बताया जाता है कि जल्द ही गांव का चयन करने के बाद जमीन चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार एसके ओझा ने बताया कि एक और गांव में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण होगा। गांव के चयन की कार्रवाई जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए शासन से धन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed